Homeमेरठ में जैन समाज और जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी ने मंत्री असीम...

मेरठ में जैन समाज और जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी ने मंत्री असीम अरुण को दिया अभिनंदन पत्र

- Advertisement -spot_img

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी द्वारा भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण के माध्यम से मंत्री जी का अभिनंदन किया।

आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज जी के मंच पर मंगल आगमन के साथ पूरा परिसर गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य गुरुदेव के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। इसके बाद आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सन्मार्ग और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह के दौरान जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से मंत्री श्री असीम अरुण जी को पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही अभिनंदन पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। जैन समाज की ओर से मंत्री जी की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना भी की गई।

अपने संबोधन में श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया और जैन समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अहिंसा के मार्ग, सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की जैन समाज की संकल्पित जीवनशैली की प्रशंसा की।

मंत्री जी ने कहा कि जैन समाज अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा एवं परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना एवं अनुशासित जीवन शैली को प्रेरणादायक बताते हुए समाज के जनहितैषी प्रयासों, उत्थान एवं कल्याणकारी कार्यों में सदैव साथ खड़े रहने और सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, श्री सुरेंद्र जैन, श्री योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर श्री नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Stay Connected
Must Read
Related News